पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई अन्य नेताओं ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता के अनुयायी टाना भगतों के परिवारों को उनके द्वारा धारित जमीन की खाता पुस्तिका, उत्तराधिकार दाखिल खारिज का शुद्धि पत्र व भूमि के राजस्व की रसीद दी। मांडर अंचल में नौ टाना भगत परिवारों को 81.25, लापुंग अंचल के 14 टाना भगत के परिवारों को 131.97 एवं चान्हो अंचल के 16 टाना भगत परिवारों को 126.67 एकड़ जमीन दी गई। इस तरह कुल 48 टाना भगत परिवारों को 462.44 एकड़ जमीन दी गई। शेष परिवारों को उत्तराधिकार म्यूटेशन के कागजात अंचल अधिकारी द्वारा अंचल में निर्गत किया जाएगा।
भूमि का खाता पुस्तिका प्राप्त करनेवालों में मुख्य रूप से सुकरा टाना भगत, झिरना टाना भगत, बंधना टाना भगत, मैधिना टाना भगत, बिगा टाना भगत, महावीर टाना भगत, बिजला टाना भगत, चरपा टाना भगत आदि शामिल हैं।
श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू, प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल, रांची डीसी विनय कुमार व कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
आज धनबाद जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जनवरी को धनबाद जाएंगे। वहां चिरकुंडा चेकपोस्ट का उद्घाटन करने के बाद शाम चार बजे रांची लौट आएंगे। फिर शाम साढ़े छह बजे से रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.