पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. बरियातू रोड पर बुधवार की शाम लगभग दो घंटे तक ड्रामा चला। तीन हथियारबंद अपराधी आए थे रंगदारी मांगने, जब उन्हें खदेड़ा तो बैंक के अंदर घुसने का प्रयास किया। लोगों ने बैंक लूटेरा समझ घेर लिया। भीड़ लग गई। ट्रैफिक रुक गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो को गिरफतार कर लिया गया, जबकि एक एक फरार होने में कामयाब रहा। बाद में पता चला तीनों दवा दुकान से अलकायदा के नाम पर रंगदारी वसूलने आए थे।
दरअसल तीनों बरियातू रोड स्थित सहारा दवा दुकान से 15 लाख रुपए रंगदारी मांगने आए थे। दुकान के मालिक मो. नासिर समेत कुछ लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। तभी एक अपराधी मो. अख्तर फरार हो गया, जबकि राजा खान और सोहेल खान यूनियन बैंक के पास पहुंच गए। दोनों ने हथियार दिखाकर बैंक का गेट खुलवाने की कोशिश की। बैंककर्मियों ने गेट नहीं खोला। दोनों बिल्डिंग के ऊपरी तल्ले पर पहुंच गए। पुलिस आई, तो घेरकर दोनों को पकड़ा गया।
डीएसपी सत्यबीर सिंह ने कहा कि दोनों के पास पिस्टल और चाकू था। उन्होंने पिस्टल फेंक दिया और चाकू बालू में बरामद किया गया। पिस्टल की तलाश हो रही है। दोनों अपराधी राजा और सोहेल मौलाना आजाद कॉलोनी का निवासी है। राजा दो बार और सोहेल एक बार जेल जा चुका है। तीसरा आरोपी मो. अख्तर बरियातू का रहने वाला है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए अलकायदा के नाम पर कैसे चल रही थी रंगदारी..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.