पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्यादा पैसे मांगे तो युवक ने ट्रैफिक सिपाही को धुना, वर्दी फाड़ डाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. बहू बाजार चौक पर एक युवक ने अचानक ट्रैफिक के सिपाही अनिल कुमार राय के साथ मारपीट शुरू कर दी।लोगों की भीड़ लग गई।सिपाही कुछ मामला समझता, तब तक उसने कई झापड़ सिपाही को रसीद कर दिए। सिपाही बचने के लिए भागा तो उसने वर्दी फाड़ दी। सिपाही को पीटने के बाद युवक चलते टेम्पो पर बैठकर भागने लगा, तब लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया। पता चला वह युवक कर्बला चौक का रहने वाला मो. शागीद है। सिपाही अनिल ने शागीद के खिलाफ चुटिया थाने में मामला दर्ज कराया। उस पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्जकी गई है।सिपाही का कहना है कि वह चौक ड्यूटी कर रहा था। शागीर आया और मारपीट करने लगा। बाद में पुलिस और लोगों ने आरोपी की भी धुनाई की। आरोपी कांटाटोली में बस का एजेंट है।

क्यों आया बदला लेने

सिपाही अनिल ने बताया कि कुछ दिन पहले दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मोरहाबादी मैदान से एक छात्र को जबर्दस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसे ले जा रहे थे। वह युवक पुलिस को देखकर चिल्लाने लगा।उस समय मैंने दोनों युवकों का पीछा किया।लेकिन, उनमें एक ही पकड़ में आया, एक भाग गया।पता चला कि दोनों जिस लड़के को ले जा रहे थे, उससे कहा था कि उनकी बहन से दुष्कर्म हुआ है और तुम्हारा चेहरा दुष्कर्मी से मिलता है, इसलिए मेरे साथ चलो। सिपाही का कहना है कि भागने वाला शागीद ही था और वह अब बदला लेने आया था।

ज्यादा पैसे मांगे इसलिए की धुनाई

आरोपी मो. शागीद का कहना है कि वह बहू बाजार चौक पर टेम्पो पास करवा रहा था। इसी सिपाही अनिल ने उससे पचास रुपए की मांग की। वह बीस रुपए दे रहा था। लेकिन, पुलिसकर्मी नहीं मान रहा था। इसी बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने सिपाही की धुनाई कर दी।