पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Management Students Have The Class Boycott

मैनेजमेंट के छात्रों ने किया कक्षा बहिष्कार, सुविधाएं देने की कर रहे हैं मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांके. बीएयू के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने शनिवार से अनिश्तिकाल के लिए क्लास का बहिष्कार शुरू कर दिया। वे डायरेक्टर पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही लाइब्रेरी, क्लासरूम, कंप्यूटर लैब जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराने और प्लेसमेंट के लिए उपेक्षित पहल करने से नाराज हैं। उनकी मांग है कि उनको अलग भवन में जगह दी जाए। साथ ही समय से एजुकेशनल टूर, इंडस्ट्रीयल विजिट, समर और फाइनल इंटर्नशिप की व्यवस्था की जाए। इसके पूर्व डीन डाॅ. एमएस यादव के साथ हुई बातचीत और आश्वासन के बाद छात्रों ने शनिवार को ताला खोल दिया। मालूम हो कि पिछले दिनों छात्रों ने बीएयू के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया था।
डायरेक्ट से हुई बहस
शनिवार को डायरेक्टर और छात्रों के बीच बहस हुई। छात्रों ने सुविधाएं बहाल किए जाने और इंटर्नशिप की व्यवस्था होने तक क्लास नहीं करने की बात कही। क्वालिटी आॅफ एजुकेशन पर भी सवाल खड़ा किया। इसपर डायरेक्टर ने कहा कि अच्छे एक्सपर्ट को बुलाया जाता है। साथ ही प्लेसमेंट अच्छी जगह हो इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कुछ छात्रों के उकसावे पर आंदोलन होने की बात भी कही। साथ ही उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई करने की बात कही। वहीं छात्रों ने उनपर तानाशाही करने का आरोप लगाया। डीन डाॅ. एमएस यादव और डायरेक्टर डाॅ. प्रशांत कुमार ने कहा कि छात्रों के लिए अलग भवन बनाए जाने के लिए कार्य एवं संयंत्र विभाग को एस्टीमेट बनाने को कहा गया है। इसके लिए सरकार से फंड की भी मांग की जाएगी। लेकिन तब तक उपलब्ध आधारभूत संरचना की व्यवस्था में ही कार्य चलेगा। डीन ने कहा कि क्लास बहिष्कार से छात्रों को ही नुकसान होगा।