पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्न पत्रों के लिए स्ट्रांग रूम रांची समाहरणालय में बनाया गया है।

मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए जैक ने सभी जिलों को भेजा प्रश्न पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। 16 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने सभी जिलों को प्रश्न पत्र भेज दिया है। सभी जिलों में प्रश्न पत्रों की जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है।
रांची जिले में भी गुरुवार को प्रश्न पत्र भेज दिया गया है। प्रश्न पत्रों के लिए स्ट्रांग रूम रांची समाहरणालय में बनाया गया है। इस बार पूरे राज्य से मैट्रिक में 454833 परीक्षार्थी राज्य के 900 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं, इंटर में कुल 308766 परीक्षार्थी 438 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा लिखेंगे। इंटर आर्ट्स में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स 180953, साइंस में 78957 और कॉमर्स में 48856 स्टूडेंट्स है। मैट्रिक और इंटर में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स रांची जिले से है। मैट्रिक में रांची जिले से 41420 और इंटर में 39698 स्टूडेंट्स इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे।