पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Medininagar Murder Of Two Sisters In A Choke

मेदिनीनगर में गला दबा कर दो बहनों की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/मेदिनीनगर. जिले में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के सरजामातू गांव में दो मासूम बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, चार लोगों ने मिलकर शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सरजामातू निवासी नौरंग प्रजापति के दो बेटों की शादी के अवसर पर शुक्रवार की रात प्रीतिभोज था। गांव के ही करमदेव राम के बेटे अभिषेक के साथ अशोक राम की सात वर्षीय बेटी सुजाता और पांच वर्षीय रजनी भी पहुंची थीं। भोज के बाद दोनों बहनें घर नहीं लौटीं। परिजनों ने रातभर दोनों की खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
ऐसे खुला भेद
एसपी टी मैथ्यू के मुताबिक, शनिवार सुबह पांच बजे किसी ने दोनों बच्चियों के शवों को खेत में देखा। यह पता चलते ही बच्चियों की मां सुमित्रा देवी भी खेत पहुंचीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में अभिषेक (जिसके साथ दोनों बहनें भोज में पहुंची थीं) ने बताया कि शादी में भीड़ होने के कारण तीनों ही बिना खाना खाए घर लौटने लगे।
लेकिन रास्ते में चार लोगों ने सुजाता व रजनी को कुछ सुंघा दिया और उठा ले गए। वह अपने घर चला गया। बाद में पांकी थाने में पहचान के लिए हिरासत में लिए सात लोगों को उसके सामने लाया गया। अभिषेक ने इनमें से बसंत प्रजापति, राजदेव, छठू प्रजापति और मनोज प्रजापति को पहचान लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।