पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंद के दौरान बड़ी हिंसक कार्रवाई कर सकते हैं माओवादी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. 28 जुलाई से तीन अगस्त तक माओवादी शहादत दिवस मनाएंगे। इसकी शुरुआत 28 जुलाई को बंद के साथ होगी। झारखंड, बिहार, ओडि़शा, पं. बंगाल और छत्तीसगढ़ में ये विभिन्न आयोजनों के माध्यम से शहादत दिवस मनाएंगे। बंद के दिन ये किसी बड़ी हिंसक घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

वे पुलिस पार्टी को टारगेट कर सकते हैं। सीआईसी सेक्शन पर बरलंगा रेलवे स्टेशन से बरवाडीह के बीच कहीं भी रेलवे को निशाना बना सकते हैं। बोकारो के गोमिया एवं बेरमो, धनबाद के टुंडी व तोपचांची के अलावा लातेहार, चतरा, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा में कहीं भी उत्पात मचा सकते हैं। इस तरह की खुफिया सूचना मिलने के बाद संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा गया है।


लुगो पहाड़ी पर जमने लगे नक्सली


बोकारो की लुगो पहाड़ी पर नक्सलियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। खुफिया विभाग को इसकी सूचना मिली है। वहां पर नक्सलियों ने टेंट व शामियाने की भी व्यवस्था की है। वहां सैकड़ों नक्सली पहुंच चुके हैं। खुफिया को यह भी सूचना मिल रही है कि कुख्यात नक्सली सरगना कुंदन पाहन भी नक्सली बंद के दिन लुगो पहाड़ पर पहुंच सकता है।