पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Morning There Were Booths Rural Voters Upwelling

शहरी क्षेत्र में कम, ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही बूथों पर उमड़ने लगे थे मतदाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. हटिया विधानसभा के शहरी क्षेत्र में कम और ग्रामीण इलाकों में खूब वोट पड़े। शहरी क्षेत्र के मतदाताओं में जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान का भी कोई असर नहीं पड़ा। शहरी क्षेत्र के अधिकतर बूथों पर लोग दिन के 10 बजे के बाद ही वोट देने पहुंचे। इक्का-दुक्का लोग शाम को भी मतदान करने आते रहे। शहरी क्षेत्र में वोटरों की लंबी कतार देखने को नहीं मिली। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदान के लिए पहुंचने लगे थे। यहां की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्र की तुलना में वोट परसेंटेज अच्छा रहा। यहां मुख्य तौर पर भाजपा और झाविमो के बीच टक्कर देखने को मिली। कुछ बूथों पर ईवीएम को ठीक से रखने की जगह भी नहीं थी तो कई स्थानों पर ईवीएम को जमीन पर रखकर मतदान कराना पड़ा। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
आगे की स्लाइड में पढ़िए ईवीएम नीचे व चौकी पर अधिकारी।