पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटरी उड़ाने से ट्रेन से यात्रा कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

माओवादियों ने तीन जगह विस्फोट कर पटरियों को उड़ाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमो, धनबाद. केन्द्र सरकार के भू अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भाकपा माओवादियों के द्वारा आहूत तीन राज्यों के बंद के शुरू में ही बुधवार की रात नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के गोमो-गया रेलखंड पर भोलीडीह रेलवे हाल्ट के पास विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे इस रेलखंड पर करीब आठ घंटे तक रेल सेवा बाधित रही।
दूसरी ओर रात के दो बजे गोमो-रांची रेलखंड पर गोमो के समीप ही यमुनिया नदी पुल के पास नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे इस रेलखंड में भी छह घंटे रेल सेवा बाधित रही। नक्सलियों ने विस्फोट करने के बाद वहां पर बैनर टांग दिया, जिसमें केन्द्र सरकार के भू अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...