पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सलियों का 'टैक्स', यूसीआईएल से नक्सलियों ने मांगी पांच करोड़ की लेवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. देश की पहली यूरेनियम माइंस से जुड़ी कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) से नक्सलियों ने हर साल पांच करोड़ रुपए की लेवी मांगी है। इसे टैक्स का नाम दिया गया है।

नक्सलियों ने जादूगोड़ा खदान व प्रोसेसिंग यूनिट के प्रबंधन को पत्र लिखा है। इसमें पैसे देने के साथ-साथ कंपनी के कुछ कर्मचारियों को बाहर करने की चेतावनी भी दी है। यह पत्र माओवादियों की बंगाल-झारखंड, उड़ीसा सीमांत रीजनल कमेटी की ओर से लिखा गया है। इस खतरे को देखते हुए कंपनी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पहले पोस्टर चिपकाया, फिर छह मांगों वाला पत्र लिखा

नक्सलियों ने पहले यूसीआईएल के लिए बागजाता माइंस से जादूगोड़ा स्थित प्रोसेसिंग यूनिट तक यूरेनियम ढोने वाले डंपरों पर पोस्टर चिपकाया था। बाद में कंपनी प्रबंधन को लेवी से संबंधित पत्र लिखा। इसमें कहा गया है कि यह पत्र सुझाव भी है और चेतावनी भी।

आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या है पत्र में..