पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट और इंदिरागांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग की कक्षा छह में प्रवेश के लिए फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी किया। इस मौके पर जैक अध्यक्ष आनंद भूषण ने कहा कि नेतरहाट के लिए 100 और इंदिरा गांधी के लिए 75 स्टूडेंट्स की फाइनल सूची जारी की गई है।
इसके अलावा पहली बार वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें नेतरहाट के लिए 27 और इंदिरा गांधी के लिए 19 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इंटरव्यू के लिए नेतरहाट में 200 और इंदिरा गांधी में 150 स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। भूषण ने बताया कि छात्रों की मेडिकल जांच के लिए स्वास्थ्य निदेशक से बात हुई है। शीघ्र ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मौके पर जैक के उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल सुभान, सचिव सुशील कुमार राय, ओएसडी अरविंद कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.