पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री ने डीसी पलामू को जमीन चिन्हित करने का भी निदेश दिया है।

पलामू में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम ने दिया जमीन खोजने का निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के पलामू जिले में राजकीय अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) महाविद्यालय खोलने का आदेश दिया है। गुरुवार को उन्होंने इसके लिए डीसी पलामू को जमीन चिन्हित करने का भी निदेश दिया है।
स्थल चयन के उपरांत अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने हेतु राज्य के बाहर के इंजीनियरिंग कॉलेजो में जाना होता है।
शिक्षा हेतु बाहर भेजने के कारण होने वाले व्यय का वहन नहीं कर पाने की स्थिति में राज्य के मेधावी छात्र उच्च तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते है। राज्य सरकार यहां के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने हेतु संकल्पित है। पलामू में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना इस दिशा में एक ठोस पहल है।