पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NIA Will Investigate The Matter Lodge Irm

इरम लॉज मामले की जांच करेगी एनआईए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. हिंदपीढ़ी के इरम लॉज से बरामद बम और वहां आतंकी के छुपे रहने के मामले की जांच अब एनआईए करेगी। फिलहाल इस मामले के अनुसंधानकर्ता कोतवाली के डीएसपी दीपक अंबष्ट हैं। इरम लॉज से बम एवं अन्य दस्तावेज के मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने में एक प्राथमिकी (कांड संख्या 985/13, दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान के क्रम में खुलासा हुआ कि इरम लाज से बरामद बम के तार पटना में हुए बम ब्लास्ट से जुड़े हैं। इस मामले में आतंकी मुजीबुल्लाह की तलाश है। वह ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला गांव का रहनेवाला है।

सिटी एसपी मनोज रतन ने बताया कि केंद्र सरकार की अनुशंसा पर यह मामला एनआईए को सौंपा गया है। ब्लास्ट दिन ही आतंकी होने के आरोप में मो. इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया था। वह रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। मो. इम्तियाज के इकबालिया बयान से खुलासा हुआ कि पटना में हुए बम ब्लास्ट में रांची के तौफिक, नुमान, मुजिबुल्लाह, हैदर (लाइन मुहल्ला, डोरंडा, और तहसीम अख्तर उर्फ मोनू (समस्तीपुर, भी शामिल है। सिटी एसपी ने बताया कि यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया है।