पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्मी छुट्टी में ट्रेनों में नो-रूम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में सीट की मारामारी शुरू हो गई है। रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गोरखपुर, पटना, पुणे और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में अगले एक महीने तक नो-रूम की स्थिति है। ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण यात्री परेशान है। जबकि रेलवे ने भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाने या समर स्पेशल ट्रेन चलाने के संबंध अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सामाजिक संगठनों ने एक्स्ट्रा कोच लगाने की मांग की है।

इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़
हटिया-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, हटिया-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस, हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस।

हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस
10 मई से तीन जून तक स्लीपर, एसी और सेकेंड एसी में वेटिंग है। गर्मी छुट्टी और शादी के कारण जून तक ट्रेन में भीड़ रहती है।

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
इस ट्रेन में पांच जून तक थर्ड, सेकेंड और फस्र्ट एसी में सीट अवेलेबल नहीं है। वीआईपी ट्रेन होने के कारण रांची रेल मंडल इस ट्रेन में एक्सट्रा कोच लगा रहा है।

हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस
सप्ताह में दो दिन हटिया से बेंगलुरू जाने वाली ट्रेन में 16 जून तक सभी क्लास में वेटिंग है। वेटिंग को देखते हुए प्रत्येक गुरुवार को हटिया से बेंगलुरू के बीच स्पेशल ट्रेन चल रही है।

रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस
21 मई तक इस ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी में सीट अवेलेबल नहीं है।

हटिया-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
इस ट्रेन में 21 मई तक स्लीपर में वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। वहीं एसी क्लास में 31 मई तक सीट अवेलेबल नहीं है।

हटिया-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस
रांची से मुंबई जाने वाली इस ट्रेन में 22 जून तक सभी क्लास में वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। इस ट्रेन में एक्सट्रा कोच लगाने की मांग की जा रही है।

हटिया-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस
सप्ताह में दो दिन हटिया से पुणे जाने वाली इस ट्रेन के एसी क्लास में 21 जून तक वेटिंग चल रहा है। वहीं, स्लीपर क्लास में सीट आरएसी चल रहा है।

हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस
स्लीपर डिब्बे में टिकट उपलब्ध है, लेकिन थर्ड, सेकेंड और फस्र्ट एसी में 27 मई तक वेटिंग की स्थिति बनी हुई है।