पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में कल से नहीं घुस सकेंगे तेल टैंकर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। व्यस्त समय के दौरान शहर में तेल टैंकरों का प्रवेश नहीं होगा। इंडियन ऑयल व भारत पेट्रोलियम के पदाधिकारियों और ट्रैफिक एसपी राजीव रंजन की गुरुवार को हुई बैठक में टैंकरों का रूट बदलने का निर्णय हुआ। ट्रैफिक विभाग ने गुरुवार को आदेश देते हुए कहा कि यह निर्णय 11 मई से लागू होगा। एसपी ने कुछ दिन पूर्व ही राजधानी में इनके प्रवेश पर रोक लगाई थी। तेल कंपनियों ने इसके लिए 10 मई तक का समय मांगा था।

एसपी ट्रैफिक राजीव रंजन ने कहा है कि दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। टैंकरों के रूट में बदलाव, पुलिसकर्मियों से दो शिफ्ट में काम लेना और बिना परमिट के ऑटो पर कार्रवाई आदि इसी का हिस्सा हैं।मालूम हो कि इसी साल अप्रैल में तेज गति से आ रहे एक तेल टैंकर ने कार को चपेट में ले लिया। पांच की जान बाल-बाल बची।

सभी घायल हुए। ऐसे ही मार्च में बिरसा चौके के पास स्पीड के कारण नियंत्रण खोया टैंकर पलटा। दो बाइक सवार घायल हुए। इससे कुछ माह पूर्व ही अरगोड़ा चौक पर टैंकर की चपेट में आया 17 वर्षीय युवक इतना खुशनसीब नहीं था। ऑनस्पॉट मौत। ऐसे जाने कितने ही उदाहरण हैं शहर की तंग सड़कों पर तेल टैंकरों द्वारा दुर्घटनाओं के। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।