पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Open An Account At RU Ignoring Financial Rules

आरयू में वित्तीय नियम की अनदेखी कर खुला खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची यूनिवर्सिटी के ज्यादातर अधिकारियों ने मान लिया है कि वित्तीय नियम की अनदेखी कर परीक्षा नियंत्रक के नाम से खाता खोला गया था। यह खाता विवि परिसर स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में है। इस खाते में प्रत्येक स्टूडेंट परीक्षा शुल्क के अलावा 100 रुपए जमा करते थे।

रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय में शुक्रवार को इस खाते को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा होती रही। इस बीच प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन को परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके महतो ने एकाउंट खोले जाने के संबंध में कागजात दिखाए। इस कागजात के अनुसार यह खाता वर्ष 2004 से ही चल रहा है। तब रांची विवि के कुलपति डॉ. एसएस कुशवाहा थे। हालांकि परीक्षा नियंत्रक द्वारा प्रस्तुत कागजात को अपर्याप्त बताया गया है। गौरतलब है कि पहले वर्ष 2008 से खाता खोले जाने की बात सामने आ रही थी।
ये हैं अहम सवाल
परीक्षा नियंत्रक के नाम से खाता खोलने का आदेश कब और क्यों दिया गया।
खाते में अब तक कितनी राशि जमा हुई, किस मद में रुपए खर्च किए गए।
खाते के संचालन के लिए एक व्यक्ति को क्यों अधिकृत किया गया।
खाते का अब तक ऑडिट क्यों नहीं हुआ, इसकी वजह क्या है।
खाते से किसके आदेश से रुपए निकाले जाते थे।
विवि अधिकािरयों की बैठक में होगा फैसला
रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन इस खाता संबंधी मामले को लेकर काफी गंभीर है। इस मुद्दे पर एक-दो दिनों में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें पूरे मामले के सभी पहलुओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। विचार-विमर्श के बाद समुचित निर्णय लिए जाएंगे।''
डॉ. रजीउद्दीन, प्रोवीसी, आरयू