रांची. सावधान! पाकिस्तान से कॉल कर इनाम जीतने के नाम पर खातों में पैसा डलवाने वाला गिरोह सक्रिय है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर ठगी हो रही है। ऐसे ही ठगी की शिकार रांची की एक महिला हुई। 25 लाख इनाम का झांसा देकर उनसे 52 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है।
राजधानी के पहाड़ी टोला में रहने वाली शांति देवी के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर +923029563097 से फोन आया। फोन में 'कौन बनेगा करोड़पति' शो द्वारा 25 लाख रुपए इनाम निकलने की बात कही गई। इतना ही नहीं खुद को
अमिताभ बच्चन का मैनेजर राज सिंघानिया बताते हुए भरोसा भी दिलाया। शांति देवी घरों में बर्तन मांजने का काम करती है। पति मजदूर हैं, लेकिन चार महीने पहले पैर टूट जाने के कारण काम नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में घर चलाने से लेकर चार बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी शांति उठा रही है। इनाम निकलने की बात से वह झांसे में आ गई। इसके बाद बेटी की शादी के लिए फिक्स डिपॉजिट पैसा निकालकर ठग द्वारा बताए गए एसबीआई के अकाउंट में डाल दिया। इनाम की लालच में सूद और कर्ज लेकर ठग के अकाउंट में कुल 52 हजार रुपए डाल दिए। शांति देवी कहती हैं कि पढ़ी-लिखी नहीं होने के कारण धोखे में आ गई।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कैसे की गई ठगी...