पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनदहाड़े चली गोलियां, व्यवसायी की सरेआम गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. गुरुवार की रात अपराधियों ने लालपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट जेल रोड निवासी व्यवसायी पवन अग्रवाल की गाेली मारकर हत्या कर दी। पवन पशु आहार का कारोबार करते थे। प्लाजा चौक और अपर बाजार में उनकी दुकानें हैं। अपर बाजार स्थित पीपी ट्रेडर्स में वे खुद बैठते थे। सिटी एसी अनूप बिरथरे ने बताया कि अपराधियों ने पवन के सीने में दो और हाथ में एक गोली मारी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

पवन दुकान बंद करने के बाद घर लौटे। जैसे ही घर का गेट खोलने लगे, इसी बीच दो अपराधी वहां पहुंचे और पवन पर तीन गोलियां दाग दीं। आनन-फानन उन्हें सेंटेबीटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत शहर के सारे थानेदार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पवन की बहन ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को पवन से हाथापाई करते देखा था।