रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अलग-अलग विभागों के 29 पे ऑनलाइन सेवाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को कर भुगतान में सहूलियत देने और उन्हें बिचौलियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, उत्पाद और राजस्व विभाग के विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन एप्लीकेशन लांच किए गए। सीएम ने कहा कि इस्मार्ट फोन और टैब से भी इसका भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सॉफ्टवेयर पार्क की स्थापना के प्रति भी गंभीर है। इस मौके पर वित्त मंत्री राजेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसके सत्पथी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।