पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People On Savita Mahato Rajya Sabha Rejection

सविता का टिकट कटने से कुरमी समाज नाराज, किया पुतला दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/रामगढ़. अंतिम समय में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की विधवा सविता महतो को राज्यसभा चुनाव से हटाए जाने से राज्य का कुर्मी समाज आक्रोशित है। वहीं झारखंड आंदोलनकारियों ने भी कड़ा रुख दिखाया है। बुधवार को सविता के समर्थन और झामुमो के विरोध में राजधानी रांची समेत रामगढ़ आदि जगह-जगह प्रदर्शन हुए। वहीं सीएम हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन का पुतला भी फूंका गया।

सविता को झामुमो द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नामांकन नहीं कराए जाने का विरोध पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह होने लगा है। कुरमी विकास मोर्चा का कहना है कि झारखंड आंदोलन से जुड़े दिवंगत सुधीर महतो की पत्नी के साथ झामुमो का यह व्यवहार कुरमियों के साथ अपमान है। इधर, रामगढ़, गोला में भी जुलूस निकाला गया।

नथवाणी और प्रेमचंद के खिलाफ निकाला गुस्सा

रांची में कुरमी विकास मोर्चा ने बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक पर मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। वहीं प्रेमचंद गुप्ता व परिमल नथवाणी का पुतला जलाया गया। मोर्चा अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि सविता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झामुमो शुरू से ही कुरमी समाज को बर्बाद करने की राजनीति करते आया है। उन्होंने झामुमो के सभी विधायक से इस्तीफे की मांग की। मौके पर बीरबल महतो, रामपदो महतो, प्रदीप महतो, मुकेश कुरमी, महानंद महतो, लंबू महतो आदि उपस्थित थे। इधर, डीवीसी चौक गोला में मोर्चा के केंद्रीय महासचिव रचिया महतो के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन एवं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का पुतला फूंका गया। मौके पर केंद्रीय सचिव महानंद महतो ने लोस एवं विस चुनाव में झामुमो को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

कुर्मी महासभा ने क्षोभ व्यक्त किया

कांके त्न झारखंड कुर्मी महासभा रांची जिला कमेटी के घनश्याम महतो ने कहा कि पहले सविता महतो को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने की घोषणा एवं इसके बाद झामुमो ने उनकी जगह राजद प्रत्याशी प्रेमचंद गुप्ता का समर्थन कर दिया। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस की कड़ी निंदा करते हुए इस अपमान का सबक सिखाने की बात कही है। साथ ही भविष्य में समाज के किसी व्यक्ति का ऐसा अपमान का प्रयास करने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। वह बुधवार को कांके चौक पर पूर्व डिप्टी सीएम स्व$ सुधीर महतो की स्मृति में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर अशोक महतो, जीतू महतो, दिलेश्वर महतो, तुलसी महतो, राकेश महतो, उमेश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मंत्री जयप्रकाश पटेल से मांगा इस्तीफा

चितरपुर त्नझारखंड कुर्मी महासभा की बैठक रजरप्पा प्रोजेक्ट में हुई। युवा मोर्चा के जिला सचिव जीवन महतो ने झामुमो के इस निर्णय के विरोध में मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल से भी इस्तीफा देने की मांग की है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार चित्रा व संचालन सुराली महतो ने किया। मौके पर भागीरथ महतो, खुदीराम, सुनील, उमेश, माथुर, विशेश्वर सहित कई मौजूद थे। इधर, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रिय युवा नेता दिनेश कुमार महतो ने कहा कि सविता झारखंड की अस्मिता है। झामुमो ने राज्य सभा का उम्मीदवार बनाकर पुन: नाम वापसी कराकर कुर्मी समाज का अपमान किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। झामुमो के नेताओं ने यह साबित कर दिया कि वे स्थानीय लोगों के हितैषी नहीं हो सकते है।