पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Per Cent Of The Vote To 15 Seats In The Fourth Stage

चौथे चरण में 15 सीटों पर 61.08 फीसदी मतदान, चंदनकियारी टॉप पर बोकारो में कम वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बूंदाबांदी के बीच विधानसभा चुनाव का चौथा चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रविवार को 15 सीटों पर कुल 61.08 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही 217 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
चारों चरणों में यह सबसे कम मतदान है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में हालांकि इन सीटों पर 8 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है, लेकिन लोकसभा के मुकाबले यह दो फीसदी कम है। इस बार भी शहरी क्षेत्र के मतदाता कम संख्या में वोट डालने निकले। बोकारो, झरिया और धनबाद के मतदाताओं ने निराश किया। बोकारो में 51.11 फीसदी, झरिया में 52 फीसदी और धनबाद में 55 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे अधिक 71.28 फीसदी मतदान चंदनकियारी में हुआ। गिरिडीह, गांडेय और देवघर में भी शुरुआत में मतदान की गति काफी धीमी थी। लेकिन अंतिम समय में यहां वोटरों ने उत्साह दिखाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने कहा िक अंतिम रिपाेर्ट आने पर मतदान प्रतिशत डेढ़ से दो फीसदी बढ़ सकता है। चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण में 16 सीटों पर 20 दिसंबर को वोटिंग होगी।
कहां क्या हुआ
टुंडी के बूथ नं. 40 के झामुमो एजेंट आकाश पर एफआईआर।
टुंडी के बूथ नं.119 और जमुआ के बूथ नं. 227 पर वोट बहिष्कार।
17 ईवीएम, 29 वीवी पैट बदले।
गिरिडीह के बूथ नं. 21 व झरिया के बूथ 149 पर मतदानकर्मी बीमार।
धनबाद की बूथ संख्या 131 पर भाजपा व कांग्रेस समर्थक भिड़े।
कम वोटिंग के लिए डुप्लीकेट वोटर जिम्मेवार
जाजोरिया ने कहा कि बोकारो में कम मतदान के लिए वीवी पैट काे जिम्मेवार नहीं माना जा सकता। अगर ऐसा है तो धनबाद और जमशेदपुर में भी कम वोटिंग होती। दरअसल डुप्लीकेट वोटरों के कारण ही मतदान का प्रतिशत घटा है। ऐसे वोटरों की पहचान के लिए अभियान चलेगा।
अब तक 19 जिलों में 65 सीटों पर वोटिंग
अब तक 19 जिलाें के 65 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा चुके हैं। वोटिंग में सरायकेला सबसे ऊपर व धनबाद सबसे नीचे है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए किस सीट पर कितनी वोटिंग।