पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Plaster Fell In Railway Quarters, Woman Injured

रेलवे क्वार्टर में प्लास्टर गिरा, लोको पायलट की पत्नी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/हटिया. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया रेलवे काॅलोनी (क्वार्टर नं० डी.एस-2, 56 डी.) में सोमवार की सुबह छत का प्लास्टर गिरने से उसकी चपेट में आई प्रेमशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रेमशीला हटिया में रेलवे लोको पायलट के पद पर कार्यरत एके पासवान की पत्नी है। प्रेमशीला अपने रसोईघर में 8.15 बजे सुबह खाना बना रही थी। तभी अचानक रेलवे क्वार्टर की छत का प्लास्टर उसके सिर और कंधा में गिर गया। इससे वह घायल हो गई। उसे तत्काल रेलवे अस्पताल हटिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
इस बाबत महिला के पति एके पासवान ने बताया कि रेलवे का क्वार्टर जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। शिकायत करने पर रेलवे अधिकारी उनकी नहीं सुनते। मालूम हो कि दो महीने पहले भी डी.एस-2, 67 बी. के लोको पायलट जुगेश प्रसाद के भी किचन रूम में इस तरह की घटना घट चुकी है।