पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Got The Call Detail Of Pawan Agarwal

कातिलों तक पहुंचने की कोशिश में पवन अग्रवाल का पुलिस ने निकाला कॉल डिटेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राजधानी में मारे गये व्यवसायी पवन अग्रवाल के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला गया है। ऐसा हत्यारे को खोज निकालने के इरादे से किया गया है। सिटी डीएसपी सनत सोरेन ने शंका जताई है कि किसी प्रकार के लेन-देन के कारण ही पवन अग्रवाल की हत्या की गई है। हत्या में पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया है। डीएसपी ने दावा किया है कि बहुत जल्द पुलिस हत्यारों को खोज निकालेगी।
इधर, सूत्रों ने बताया कि अबतक के अनुसंधान में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस यह देख रही है कि घटना के दिन पवन की किन लोगों से बातें हुई थीं। ऐसे कुछ लोगों को पुलिस थाने में बुलाकर सत्यापन भी कर रही है। हालांकि अबतक की तहकीकात में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।