पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के आरोपी इंजीनियर को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. पथ निर्माण विभाग रांची में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत किशोरी प्रसाद मंडल पर जगन्नाथपुर थाने में हत्या से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है। उन पर अपनी पत्नी देवकी देवी की हत्या करने का आरोप है। देवकी के भाई निरंजन प्रसाद मंडल का कहना है कि अदालत ने आरोपी किशोरी प्रसाद मंडल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है।
लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि आरोपी बिना किसी हिचक के विभाग को अपनी सेवाएं भी दे रहा है। निरंजन प्रसाद मंडल पुलिस अधिकारियों से अपनी बहन के हत्यारे को गिरफ्तार करने की गुहार लगाते फिर रहे हैं।
रेलवे ट्रैक पर मिला था देवकी का शव : बिलासपुर रेलवे में कार्यरत देवकी के भाई निरंजन ने बताया कि उसकी बहन का शव जीआरपी ने हटिया रेलवे ट्रैक से 14 जून 2011 को बरामद किया था। किशोरी प्रसाद ने 15 जून को देवकी की गुमशुदगी से संबंधित सनहा जगन्नाथपुर थाने में दर्ज कराया था।
16 जून को पोस्टमार्टम के बाद किशोरी ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उसके बाद मामले की जानकारी निरंजन को दी। तब निरंजन ने किशोरी मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। देवकी की शादी 1982 में किशोरी से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रह था। 14 मई 2011 को भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसका सिर फट गया था। निरंजन ने कहा कि किशोरी प्रसाद का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था। देवकी इसका विरोध करती थी।
कुर्की-जब्ती वाले घर को भाड़े पर लगाने की कोशिश
निरंजन ने कहा है कुर्की-जब्ती वाले घर को भाड़े पर लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी किशोरी प्रसाद विभाग को भी गुमराह कर रहा है। अब उसका पदस्थापन भवन निर्माण विभाग में किया जा रहा है। जबकि पुलिस आरोपी के नहीं मिलने की बात कह रही है। फिलहाल निरंजन हाईकोर्ट में मामले को लेकर गया है। ताकि बहन के हत्यारे को सजा मिल सके।