पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. राज्यसभा चुनाव में भाजपा परिमल नथवाणी का समर्थन कर सकती है। भाजपा नेताओं का मानना है कि नथवाणी ही पार्टी के लिए बेहतर विकल्प हैं, जिन्हें आजसू के छह विधायकों का समर्थन मिल सकता है।
पार्टी के उम्मीदवार पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की शनिवार को सुबह 10 बजे प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है।
बैठक में इस बात पर जोर रहेगा कि किसी तरह एक उम्मीदवार को जिता कर राज्यसभा में भेजा जाए। क्योंकि पिछली बार राज्यसभा की दोनों सीटें यूपीए की झोली में चली गई थीं। इस बार भाजपा किसी भी कीमत पर ऐसा होने देना नहीं चाहती।
नथवाणी के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। बैठक में केवल औपचारिकता पूरी की जाएगी। ताकि प्रत्याशी के चयन में प्रदेश इकाई की भूमिका को नजरअंदाज करने का आरोप न लगे। प्रदेश कमेटी के सुझाव के बाद केंद्रीय कमेटी अपने फैसले से प्रदेश भाजपा को अवगत करा देगी।
आगे पढ़ें, कांग्रेस सर्वसम्मति के प्रयास में, शीर्ष नेताओं से बात करने सुखदेव दिल्ली गए
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.