पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • President's Jharkhand Visit On September 28

राष्ट्रपति 28 को झारखंड दौरे पर, जमशेदपुर में साहित्य सम्मेलन में भाग लेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 28 सितंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने 26 सितंबर को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें विभागों के सचिव, डीजीपी, चाईबासा के प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम के डीसी व एसपी, एयरपोर्ट निदेशक शामिल होंगे। राष्ट्रपति के मिलिट्री सचिव ने पत्र द्वारा कार्यक्रम की पुष्टि की है।
जमशेदपुर में बंग साहित्य सम्मेलन में भाग लेंगे
राष्ट्रपति रांची पहुंचने के बाद जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वे धालभूम क्लब में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, जमशेदपुर के 87वें सालाना सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव जयंत घोष ने बताया कि प्रणब मुखर्जी 1980 में वाणिज्य मंत्री के रूप में जमशेदपुर आए थे और राष्ट्रीय सम्मेलन का उद््घाटन किया था।
(राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की फाइल फोटो)