पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे तो बच्चे प्रिंसिपल भी नहीं बता पाए, किस राज्य से अलग हुआ है तेलंगाना

बच्चे तो बच्चे प्रिंसिपल भी नहीं बता पाए, किस राज्य से अलग हुआ है तेलंगाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी / रांची । एसडीओ रमेश गोरख घोलप ने मंगलवार को सिलादोन स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में अध्यापन के नाम पर खानापूर्ति करने का मामला पकड़ा। विद्यालय में पढ़नेवाले वर्ग छह के बच्चे अंग्रेजी से अनभिज्ञ पाए गए। पूछने पर बच्चों ने एसडीओ को बताया कि एक साल से अंग्रेजी की पढ़ाई नहीं हो रही है।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अंग्रेजी के शिक्षक ही नहीं है। यह सुनने के बाद एसडीओ ने बच्चों से पूछा की मैं कौन हूं? बीडीओ या सीओ को जानते हो, तो बच्चों ने तपाक से कहा कि नहीं। इस बारे में उन्हें कभी नहीं बताया जाता है। एसडीओ यहीं नही रुके वे बच्चों से पूछने लगे कि खैर एसडीओ-बीडीओ को छोड़ो नीलकंठ सिंह मुंडा को तो जानते होगे। वे व्यक्ति कौन हैं? इस पर भी बच्चों का जवाब आया नहीं जानते हैं। एसडीओ ने ऐसे ही कई सवाल बच्चों से पूछे, लेकिन कोई बच्चा जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद एसडीओ ने शिक्षकों की परीक्षा लेनी शुरू कर दी, लेकिन एसडीओ की परीक्षा में शिक्षक भी फेल ही रहे। एसडीओ ने प्रधानाध्यापिका से जानना चाहा कि तेलंगाना किस प्रदेश से कटकर बना है। प्रधानाध्यापिका इसका भी जवाब नहीं दे पाईं। बच्चों व शिक्षकों की हालत पर एसडीओ काफी गुस्सा गए थे। बाद में उन्होंने खुद करीब आधा घंटा तक हाथ में खल्ली लेकर बच्चों को पढ़ाने में मशगूल हो गए।

इस क्रम में उन्होंने बच्चों को जीके की कई जानकारियां देते हुए शुरू में उनके द्वारा पूछे गए हर सवाल की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को यह भी बताया कि आप पढ़ोगे और अच्छी तरह से ज्ञान हासिल करोगे, तभी आप जीवन में आगे और अच्छा बन पाओगे।