(फोटो- नए कबीना मंत्री बन्ना)
रांची. हेमंत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गापूजा पर खास तोहफा दिया है। प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को हुई हेमंत कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सात फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया गया। बैठक में कुल 41 प्रस्तावों पर सहमति बनी।
प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय में मुख्यमत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्रियों ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया। कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कुल 41 पर सहमति बनी। नए कबीना मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहली बार कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया।
प्राथमिक शिक्षकों का घेराव कार्यक्रम विफल
हेमंत कैबिनेट की मीटिंग को देखते हुए राज्य के प्राथमिक शिक्षकों ने प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने का फैसला लिया था। वे अपने निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट भवन के सामने जमा भी हुए, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण घेराव कर नहीं सके।