रांची. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के जस्टिस ऑन व्हील (मोबाइल लोक अदालत वैन) की लांचिंग रविवार को हुई। सुप्रीम कोर्ट के जज बी. लोकुर ने डोरंडा स्थित न्याय सदन से इस वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस वैन के सहारे रांची, गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा के ग्रामीण इलाकों में लोक अदालत लगाई जाएगी। पहले दिन यह वैन रांची के ग्रामीण इलाकों में गया। यहां पर पंपलेट और बुकलेट बांट कर लोगों को उनके अधिकार की जानकारी दी गई।
मध्यस्थता बढ़ाने पर सेमिनार आयोजित
जस्टिस लोकुर ने मध्यस्थता गतिविधि को बढ़ाने के विषय पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लिया। कहा कि मध्यस्थता विवाद सुलझाने का सशक्तमाध्यम है। इससे कम खर्च में लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। जजों व वकीलों का कर्तव्य बनता है कि इसके बारे में लोगों को जागरूक करें।
मौके पर झारखंड हाईकोर्ट के जज डीएन पटेल, जज एनएन तिवारी, जज आरआर प्रसाद सहित काफी संख्या में वकील उपस्थित थे।