पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Purchased 24 Acres Agricultural Land Dhoni

धोनी ने खरीदी 24 एकड़ खेतिहर जमीन, पिता से पूरी कराई खरीद की औपचारिकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नगड़ी के बारीडीह में 24 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन खेतिहर है और रिंगरोड से तीन किलोमीटर दूर है। धौनी ने यह जमीन सिंहदेव शाहदेव से खरीदी है। रांची के सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार ने गुरुवार को धौनी के हरमू स्थित आवास जाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई। धौनी ने अपने पिता को पावर ऑफ एटॉर्नी दिया है। इसलिए रजिस्ट्री के कागजात पर पान सिंह ने हस्ताक्षर किए। मालूम हो कि इससे पहले भी धौनी ने सिमलिया में पांच एकड़ जमीन खरीदी है।
नौ करोड़ से अधिक की है जमीन
नगड़ी अंचल के बाराडीह गांव स्थित इस 24 एकड़ जमीन के लिए महेंद्र सिंह धौनी की ओर से नौ करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। इस आधार पर स्टांप और कोर्ट फीस के रूप में 63 लाख 83 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें 36.31 लाख रुपए का स्टांप पेपर लगाया गया है। वहीं, रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट फीस मद में 27.52 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
धौनी के नाम सिमलिया में है पांच एकड़ जमीन
महेंद्र सिंह धौनी ने इससे पहले कांके प्रखंड के सिमलिया में पांच एकड़ जमीन खरीदी है। इसमें उन्होंने फार्म हाउस खोला है। इस फार्म हाउस की चारों ओर चहारदीवारी कर दी गई है। अंदर कई प्रकार के पौधे लगाए गए हैं।