(समारोह में अमित शाह के साथ सीएम रघुवर दास व संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह।)
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की शादी में शामिल हुए। दास ने वहां मुकेश अंबानी, नीता अंबानी सहित पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। रघुवर दास लगभग तीन-चार घंटे तक शादी समारोह में रहे। उनके साथ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह थे। सभी विशेष विमान से गए थे।
झारखंड में फुटबॉल को बढ़ावा देंगी नीता अंबानी
सीएम ने मुकेश अंबानी को झारखंड आने का न्योता दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह जल्द ही झारखंड आएंगे। राज्य में पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित मुकेश अंबानी की पत्नी और उद्योगपति नीता अंबानी ने दास से कहा कि वह झारखंड में फुटबॉल को बढ़ावा देने का काम करेंगी।