पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raise UP Today Will Take Your Home From Ranchi

रांची रेज आज अपने घर में भिड़ेगी यूपी विजाड‌्र्स से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. हॉकी इंडिया लीग-3 के मैच में एमएस धौनी की सेना रांची रेज और सुरेश रैना की यूपी विजार्ड्स रविवार शाम पांच बजे से रांची में मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आमने-सामने होगी। अब तक दोनों टीमों के पास 19-19 अंक हैं। यूपी विजार्ड्स को रांची रेज की टीम इससे पहले उसके होम ग्राउंड लखनऊ में 2-0 से मात दे चुकी है। ऐसे में यूपी विजाड‌्र्स यह मैच जीतना चाहेगा।
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची रेज के कप्तान एश्ले जैक्सन ने कहा कि हमारी टीम मजबूत है और पूरे तालमेल के साथ खेल रही है। उधर, शनिवार को यूपी विजार्ड्स की टीम ने बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान टीम के हेड कोच धनराज पिल्लई भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एचआईएल-3 में अब तक हमारी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। रविवार को हम इस टर्फ पर जीत के इरादे से उतरेंगे।
हॉकी इंडिया लीग-3 का 19वां मैच रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करती यूपी विजार्ड्स की टीम।