पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. झारखंड से एक बार फिर बाहरी उम्मीदवार राज्यसभा जाएंगे। भाजपा-आजसू समर्थित निर्दलीय परिमल नथवाणी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता का राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय हो गया है। दोनों करोड़पति उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना पर्चा भरा। अगर दोनों का पर्चा सही रहा तो 31 जनवरी को ये निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। ये दोनो उम्मीदवार करोड़ों की संपति के मालिक हैं। किसी ने पत्नी के नाम करोड़ों रुपये कर रखे हैं तो किसी की पत्नी से लेकर बेटे तक हर कोई करोड़पति है।
नथवाणी को निर्दलीय उतारने पर अड़ी थी भाजपा
परिमल नथवाणी पहले आजसू का उम्मीदवार बनना चाहते थे। आजसू इसके लिए राजी था। लेकिन भाजपा को इस पर आपति थी कि छह विधायकों वाले दल के उम्मीदवार को 18 विधायकों वाली पार्टी कैसे समर्थन देगी। भाजपा अंतिम समय तक अपनी बात पर अड़ी रही। अंतत: नथवाणी को निर्दलीय प्रत्याशी बनवा कर वह अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल हुई।
आगे की स्लाइड में पढ़िए किसकी कितनी है संपति..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.