पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यकर्मियों का डीए 8% बढ़ेगा, एरियर का भी भुगतान इसी महीने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राज्यकर्मियों और पेंशनरों को इस साल जनवरी से आठ फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे उनका डीए 72 की जगह 80 फीसदी हो जाएगा। राज्यपाल के सलाहकार मधुकर गुप्ता ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।
परामर्शी परिषद ने अब प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा है। राज्य सरकार ने यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों का डीए आठ फीसदी बढ़ने के बाद लिया गया है। वित्त विभाग के संलेख पर राज्यपाल की मुहर लगने के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
उम्मीद है कि बढ़ा हुआ डीए मई से मिलने लगेगा और एरियर का भी भुगतान इसी महीने हो जाएगा।