पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ranchi, Indore, Airport, Inspector, Missing, Daughter

थानेदार की बेटी इंदौर एयरपोर्ट से लापता, परिवार से मिलने आई थी रांची

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/इंदौर. राजधानी में नियुक्त एक थानेदार की बेटी सीमा (बदला हुआ नाम) सोमवार से इंदौर एयरपोर्ट से लापता है। पिता को सोमवार की शाम यह सूचना मिली, जिसके बाद वे मंगलवार को इंदौर चले गए। सीमा अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। इंदौर पुलिस सीमा को खोजने के लिए एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में सीमा दिखाई भी दी है। पीले रंग का सूट पहने सीमा हाथ में बैग लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी। उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
परिवार से मिलने आई थी रांची
लापता सीमा के परिजनों ने इंदौर पुलिस को बताया कि सीमा परिवार से मिलने रांची आई थी। सोमवार को वह एयरइंडिया की दिल्ली होते हुए इंदौर जाने वाली फ्लाइट से गई। रात को पिता ने कॉल किया तो मोबाइल बंद था। शक होने पर उन्होंने इंदौर पुलिस को सूचना दी। एरोड्रम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सीमा की सहेली के पिता से पहचान कराई।
टैक्सी चालकों से भी पूछताछ
सीमा के लापता होने के बाद हरकत में आई इंदौर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर लगने वाली टैक्सियों के चालकों से भी पूछताछ की है। एक चालक ने पुलिस से पीले रंग का सूट पहले लड़की निकलते देखने की बात कही है।