पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटाए गए रांची नगर निगम टैक्स घोटाला के तीनों आरोपी

नगर निगम टैक्स घोटाला: हंगामे के बाद हटाए तीनों आरोपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची नगर निगम ने टैक्स घोटाले के तीनों आरोपी कर्मचारी को उनके पदों से हटा दिया है। इन्हें दूसरे कामाें में लगाया गया है। सोमवार को निगम में दिनभर होते रहे हंगामे के बाद देर शाम सीईओ ओमप्रकाश साह ने तबादले का आदेश जारी किया। निगम मुख्यालय में पदस्थापित लेखा पदाधिकारी बसंत तिवारी को अब निगम स्टोर में लगाया गया है। जबकि, कैशियर अमरेंद्र सिन्हा की पदस्थापना पहाड़ी स्थित निगम अस्पताल में की गई है। और, बाजार शाखा में तैनात टैक्स कलेक्टर परमहंस कुमार को डोरंडा अंचल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को दैनिक भास्कर में 30 लाख से अधिक राशि के गबन का खुलासा किया था। इसके बाद शनिवार को निगम सीईओ ओमप्रकाश साह ने टैक्स गड़बड़ी में शामिल टैक्स कलेक्टर को नोटिस देकर 24 घंटे के अंदर 11.78 लाख रुपए जमा कराने का निर्देश दिया था। सीईओ ने कहा है कि टैक्स कलेक्शन की राशि निगम में जमा नहीं किया गया है। इसलिए कलेक्शन की पूरी राशि 9 फीसदी ब्याज के साथ निगम में जमा कराएं। निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एेसा नहीं होने और निगम कार्यालय में हंगामा होने के बाद तीनों आरोपियों का तबादला कर दिया गया है।
क्या है मामला
टैक्स कलेक्टर ने बाजार से 11.78 लाख रुपए वसूली कर बिना रसीद लिए कैशियर को दी। कैशियर ने यह पैसा लेखा अधिकारी को दे दिया, जबकि यह पैसा बैंक में जमा होना चाहिए था। कैशियर से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने 30 लाख रुपए लेखा अधिकारी को एक साल पूर्व देने की बात का खुलासा किया।