पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रांची में कीमत तय: एक सीएफटी बालू 4.53 रुपए में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. खान विभाग के आदेश के बाद रांची डीसी विनय कुमार चौबे ने शनिवार को जिले में बालू की कीमत तय कर दी है। यहां प्रति सीएफटी 4.53 रुपए दर निर्धारित की गई है। इसमें बालू की ढुलाई, लदाई और रॉयल्टी तीनों शामिल हैं। सोमवार से नई दर पर बालू उठाव शुरू होने की संभावना है।
डीसी ने इससे संबंधित सूचना खान विभाग काे भेज दी है। इसी तरह सभी उपायुक्त अपने-अपने जिले में बालू की दर तय करेंगे। रांची में तय दर को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि झारखंड में बालू के दाम 1000 रु. तक गिर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पहले रांची में बालू का दाम छह रुपए प्रति सीएफटी था। इसमें ढुलाई और लदाई की दर अलग से ली जाती थी।