पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रांची रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी होने से बची ट्रेन, आधा घंटा रुकी रही ट्रेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बांकुड़ा पैसेंजर ट्रेन रविवार को रांची स्टेशन के पास बेपटरी होने से बच गई। जब ट्रेन रांची स्टेशन से खुली थी, उस समय ट्रेन में करीब 600 यात्री सवार थे। ट्रेन रांची से बांकुड़ा (बंगाल) जा रही थी। रांची रेलवे स्टेशन से दिन के 3.33 में ट्रेन खुली और नामकुम की ओर बढ़ रही थी। इस बीच प्लेटफॉर्म नंबर चार को छोड़ मेन लाइन से जुड़ने जा रही थी।
तभी ट्रेन ड्राइवर ने देखा कि मेन लाइन को जोड़ने वाला क्रॉस ओवर प्वाइंट मेन लाइन से हटा है। ड्राइवर यह देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।
क्रॉसिंग के पास लगा जाम
जानकारी के अनुसार पावर हाउस रेलवे क्राॅसिंग के पास क्राॅस ओवर प्वाइंट को ट्रैक से नहीं जोड़ा गया था। रांची स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद ड्राइवर ने दूर से ही देख लिया था कि क्राॅस ओवर प्वाइंट मेन ट्रैक से नहीं जुड़ा है। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई।
ट्रेन लगभग 30 मिनट तक पावर हाउस रेलवे क्राॅसिंग के पास रुकी रही। इसके बाद सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। इधर रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर ट्रेन आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। लगभग आधे घंटे के बाद ट्रेन को बांकुड़ा के लिए रवाना किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
ट्रैक मेन लाइन से नहीं जुड़ा था। स्टेशन से ट्रेन खोल दी गई। आनन-फानन में ट्रेन को पीछे रोका गया। 30 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। गुडडू, प्रत्यक्षदर्शी
सिग्नल फेल हो गया था
सिग्नल फेल कर गया था। इसी वजह से क्रॉस ओवर प्वाइंट नहीं लग पाया। हालांकि इसमें सिग्नल प्रोब्लम था। विजय कुमार गुप्ता, स्टेशन मास्टर, रांची स्टेशन
बांकुड़ा पैसेंजर दुर्घटना से बची है, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो काफी गंभीर मामला है। इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। ये पूरा तकनीकी मामला है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। नीरज कुमार, सीनियर डीसीएम, रांची