पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. रांची बस ओनर्स एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें रांची से खुलनेवाली बसों के किराए में 20 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। यह एक फरवरी से प्रभावी होगा। रांची से पटना का किराया अब 300 रुपए कर दिया गया है। पहले यह 250 रुपए था। इसी तरह रांची से बुंडू का किराया अब 40 रुपए की जगह 45 रुपए होगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि डीजल, मोबिल, टायर समेत अन्य ़सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही इंश्योरेंस, परिवहन शुल्क में दोगुनी वृद्धि होने के कारण बस व्यवसायी परेशान हैं। ऐसी स्थिति में भाड़ा बढ़ाने के अलावा दूसरा और कोई चारा नहीं है। बैठक में चंचल चटर्जी, प्रवीण अग्रवाल, अशफाक आजम, बसंत साहू, राजेंद्र, अरुण बुधिया आदि उपस्थित थे।
मार्ग पुराना नया
रांची से पटना 250 300
रांची से सिवान 300 360
रांची से दुमका 240 290
रांची से गोड्डा 260 310
रांची से देवघर 240 290
रांची से धनबाद 130 160
रांची से डालटनगंज 140 170
रांची से खलारी 70 85
रांची से गुमला 85 102
रांची से डुमरी 145 170
रांची से चैनपुर 130 160
रांची से लोहरदगा 65 75
रांची से चतरा 130 155
रांची से घाघरा 85 102
रांची से सिमडेगा 140 170
रांची से कोलेबिरा 100 120
रांची से चाईबासा 140 170
रांची से चक्रधरपुर 100 120
रांची से बुंडू 40 45
रांची से सिसई 62 70
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.