पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. रांची यूनिवर्सिटी के पीजी डिपार्टमेंट में शैक्षणिक सुधार के लिए स्टूडेंट्स का फीडबैक आधार होगा। इसके लिए आरयू की बेवसाइट में अलग से कॉलम रहेगा। इसमें स्टूडेंट्स विभाग की खूबियों और खामियों को पोस्ट करेंगे। आरयू प्रशासन फीडबैक का विश्लेषण कर संबंधित विभाग को सुधार का निर्देश देगा।
बुधवार को वीसी डॉ. एलएन भगत की अध्यक्षता में एक्वेक की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देना है। राज्य में पहली बार इस तरह का प्रयोग हो रहा है। इसके अलावा एमबीए व एमसीए के छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए 25 फरवरी को वर्कशॉप होगा। बैठक में प्रोवीसी डॉ. रजीउ्दीन, एक्वेक डायरेक्टर डॉ. संजय मिश्र, सीसीडीसी डॉ. पीके सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, डॉ. एसके चौधरी, डीन साइंस डॉ. रमेश पांडेय, एमबीएस व एमसीए के डायरेक्टर मौजूद थे।
ऑडिट भी होगा
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए एकेडमिक ऑडिट होगा। इसके लिए सभी पीजी विभागों को तीन सत्रों की उपलब्धि और खामियां प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसमें सत्र 2011-12, 2012-13 और 2013-14 शामिल है। ब्योरा उपलब्ध होने के बाद एक्सपर्ट इसे ऑडिट करेंगे। इससे निकले निष्कर्ष के आधार सुधार के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.