पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rashancard Submitted In Online, Statuts Update

राशनकार्ड भी होगा ऑनलाइन, जल्द ही अपडेट स्टेटस देख सकेंगे लाभुक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को खाद्यान्न वितरण में कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में 15 अगस्त से बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले के करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों का राशन कार्ड का पीडीएफ बना कर बेवसाइट में डाल दिया है। लाभुक अपने राशन कार्ड की स्थिति नेट पर देख सकेंगे।

प्रथम चरण में बायोमीट्रिक सिस्टम ओरमांझी में 15 अगस्त से चालू किया जा रहा है। इसकी तैयारी कर ली गई है। यहां के सभी पीडीएस दुकानदारों को बायोमीट्रिक हैंड डिवाइस का प्रशिक्षण दे
दिया गया है। दुकानदारों को डिवाइस मशीन 15 अगस्त से पहले दे दी जाएगी।


तैयार हो गया है डेढ़ लाख लोगों का पीडीएफ
जिले के डेढ़ लाख से अधिक व्यक्तियों का राशन कार्ड का पीडीएफ बना लिया गया है। सभी राशन कार्ड आधार कार्ड से जोड़े जाएंगे। पहले फेज के बाद इसे सभी प्रखंडों में लागू किया जाएगा।ञ्जञ्ज दीपक कुमार, प्रभारी, एनआईसी, रांची

ऐसे मिलेगा राशन

राशन के सामान की कालाबाजारी रोकने में मशीन कारगर साबित होगी। आधार कार्ड का पहला चार अंक मशीन पर डाल कर अंगूठा लगाने से लाभुक की तस्वीर और पूरा विवरण अंकित हो जाएगा। जब जिले के सभी लाभुकों का राशन कार्ड बन जाएगा, तो इसे अन्य प्रखंडों में लागू कर दिया जाएगा।