पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रातू डायट में शिक्षकों का हंगामा, पीने के लिए भी नहीं था पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू. डायट परिसर में व्याप्त अव्यवस्था से बुधवार को ट्रेनर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षकों ने दिन के 11 बजे जमकर हंगामा किया। हंगामा को बढ़ता देख डायट की प्राचार्या साधना पांडेय ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन, शिक्षकों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। शिक्षकों का गुस्सा काफी देर तक भड़कता रहा। ट्रेनिंग लेने आए इन शिक्षकों ने कहा कि नौ फरवरी से वे लोग यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन उनके लिए कोई व्यवस्था सही से नहीं की गई है। बेड पर गंदा चादर, बाथरूम में पानी और सफाई नहीं है।
और तो और खाना भी अच्छा नहीं है, पीने के लिए पानी भी सही ढंग से उपलब्ध नहीं कराया गया है। खाने के प्लेट को कुत्ते चाट रहे हैं, उन्हीं प्लेटों को धो-धोकर हमें खाना दिया जा रहा है। हंगामा एक घंटा से ज्यादा चला। इसके बाद बेड की चादरें बदल दी गईं और अन्य समस्याओं को भी तुरंत हल करने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर शिक्षक शांत हुए और प्रशिक्षण के लिए बैठ गए।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रातू डायट में नौ से लेकर 13 फरवरी तक शिक्षकों को ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में लगभग एक सौ शिक्षक शामिल हो रहे हैं। यह कार्यशाला संथाल, कोल्हान व पलामू प्रमंडल के 12 जिलों के शिक्षकों के लिए हो रहा है।
प्राचार्या ने मीडिया कर्मियों पर निकाली भड़ास
हंगामे की सूचना मिलने पर खबर संकलन करने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर डायट की प्राचार्या साधना पांडेय बरस पड़ीं। और अपने कार्यालय में बुला कर कहा कि आपको किसने यहां बुलाया है। यह हमारा घरेलू मामला ह, जब तक हमलोग नहीं चाहेंगे, तब तक समाचार नहीं दिया जाएगा। वैसे भी यह कार्यक्रम हमारा नहीं निदेशक स्तर का है।