पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Remaining 52 Minutes Of The Goal In The 18th Minute Ranchi Are Ckate To UP

18वें मिनट में रांची ने किया गोल शेष 52 मिनट यूपी को छकाते रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. एक बार फिर से धौनी की हॉकी टीम रांची रेज ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने होम टर्फ रांची में यूपी विजार्ड्स को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ रांची रेज 24 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। रांची रेज के लिए मैच के 18वें मिनट में कप्तान एश्ले जैक्सन ने गोल दागा।
जैक्सन को यह मौका पेनाल्टी कॉर्नर से मिला। इससे पहले छह फरवरी को भी कलिंगा लांसर्स के साथ हुए मैच में एश्ले जैक्सन ने हैट्रिक गोल पेनाल्टी कॉर्नर से ही मारा था। पहले क्वाटर में यूपी विजार्ड्स पर रांची रेज की टीम भारी दिखी। जिसका फायदा रांची रेज को दूसरे क्वाटर में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिला और जैक्सन से रांची को 1-0 से मैच में विजयी बढ़त दिला दी।
इसके बाद यूपी विजार्ड्स की टीम ने अच्छा कमबैक करते हुए लगातार एक के बाद एक रांची रेज के गोलपोस्ट पर हमला किया, लेकिन रांची रेज के गोलकीपर लोवेल टेलर, डिफेंडर कोथाजीत सिंह और बिरेंद्र लकड़ा के सामने उनकी एक न चली। तीसरे क्वाटर में यूपी विजार्ड्स की टीम रांची रेज पर भारी पड़ती दिखी और अधिकतर समय यूपी का पडला भारी दिखा। फिर रांची रेज ने कमबैक करते हुए यूपी विजार्ड्स के पर हमले किए। इस दौरान उसे मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन गोल नहीं हो पाया।
युवा खिलाड़ी मनदीप सिंह ने दो बार अकेले ही गेंद लेकर यूपी के खेमे में घुस गए, लेकिन कोई भी साथी खिलाड़ी उनके पास को गोल में तब्दील नहीं कर सका। मंदीप को येलो कार्ड भी मिला। इस कारण कुछ मिनट तक वह मैच से बाहर रहे।
उत्तरप्रदेश को मिले कई मौके
यूपी को कई बार गोल करने के मौके मिले, लेकिन हर बार प्रयास विफल रहा। हाफ टाइम से ठीक पहले यूपी को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन रांची के गोलकीपर लोवेल टेलर ने वीआर रघुनाथ के शॉट को विफल कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भी यूपी के निकिन थिमैया गेंद लेकर रांची के गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए, लेकिन एडवर्ड ऑक्डेन उनके पास को संभाल नहीं सके।
अगला मुकाबला पंजाब से

रांची का अगला मुकाबला 10 फरवरी को जेपी पंजाब वॉरियर्स से रांची में होगा। एचआईएल-3 में पंजाब की टीम 28 अंकों के साथ अभी टॉप पर चल रही है। दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। मंगलवार को बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में शाम सात बजे मैच होगा।