रांची। रिटायर फौजी होमी गुरुंग की पत्नी (उम्र 32 वर्ष) अपने प्रेमी खुर्शीद के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ चार साल के बेटे और 14 साल के भाई को भी ले गई है। इस संबंध में होमी गुरुंग ने शनिवार को बरियातू थाना में खुर्शीद के खिलाफ अपहरण का नामजद मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में होमी ने कहा है कि खुर्शीद से उसका पुराना परिचय है। दो साल पहले जब वह सेना में था और सैनिक कॉलोनी में रहता था, उसी समय से खुर्शीद का उसके घर आना-जाना था।
जब उसने सेना से इस्तीफा देकर निजी कंपनी में काम शुरू किया, तो बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के निकट किराये में रहने लगा। इस बीच वह काम करने दुबई चला गया। दुबई में लंबे समय तक रहा। इसी दौरान खुर्शीद और उसकी पत्नी के बीच रिश्ता प्रगाढ़ हो गया। दुबई से हाल में लौटा, तो उसे शक हुआ। उसने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। खुर्शीद के
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा।