पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Retired Personnel Arrested With Child Molestation

बच्ची के साथ छेड़खानी रिटायर्ड कर्मी गिरफ्तार, कार्रवाई नहीं होने पर सैकड़ों लोग पहुंचे थाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. जैप के एक रिटायर कर्मचारी को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला डोरंडा थाना के बाजार मोहल्ले का है। वहां के निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाना में सरफराज हुसैन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उनकी 11 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ ओमप्रकाश के घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच ओमप्रकाश उनकी बेटी का हाथ पकड़ कर अपने घर में ले गया। वहां उसके साथ छेडख़ानी करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया।
छात्रा ने इसका विरोध किया, तो वह उसे डराने धमकाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के कुछ लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। छात्रा ने पूरी घटना अपने घरवालों को बताई। आरोपी प्रधान लिपिक के पद से 2012 में जैप से रिटायर्ड हुआ था।