पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. रांची राइनोज को पिछले साल चैंपियन का खिताब दिलाने वाले टीम के कैप्टन मोरित्ज फ्यूर्तसे मंगलवार को जर्मनी से रांची पहुंचे। उम्मीद है कि वह एक फरवरी को लखनऊ में यूपी विजाड्र्स से होने वाले मैच में कप्तानी करेंगे। जर्मनी में चल रही लीग मैच की वजह से वह रांची राइनोज के शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाए थे। 26 जनवरी को राइनोज की टीम यूपी विजाड्र्स से एक गोल से मैच हार गई थी। फ्यूर्तसे के शामिल होने से टीम को नई ताकत मिलेगी। रांची राइनोज की टीम ने 27 जनवरी को एचआईएल की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही दिल्ली वेबराइडर्स को 1-0 से हरा चुकी है। इधर, रांची राइनोज के दोनों गोलकीपर कोर्टेस फ्रांसिस्को और सुशांत तिर्की ने मंगलवार को स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की। शुरुआती दोनों मैचों में कोर्टेस ने गोलकीपर की जिम्मेदारी संभाली थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.