पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Roared The Royal Palace Before The Primary Teacher

राजभवन के समक्ष गरजे प्राथमिक शिक्षक, स्कूलों में ठप रही पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राज्यभर के प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का शनिवार को दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश जारी रहा। इस वजह से दूसरे दिन भी स्कूलों में पठन-पाठन पूरी तरह से ठप रहा। वित्त सचिव द्वारा फिटमेंट टेबुल के क्रियान्वयन के स्थगन आदेश के विरोध में शिक्षकों ने राजभवन के समक्ष धरना दिया। इस दौरान राज्यभर से जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने वित्त सचिव राजबाला वर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरना अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनरतले दिया गया।
धरना के दौरान संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि 25 सितंबर तक विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं हुआ तो राज्यभर के शिक्षक प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेंगे। वहीं महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट के फैसले के विपरीत वित्त सचिव ने उत्क्रमित वेतनमान निर्धारण के आदेश पर रोक लगा कर गलत किया है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही इस संबंध में शिक्षा विभाग ने कोई समुचित निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर के शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। धरना स्थल पर मुख्य रूप से सलीम सहाय तिग्गा, संजय कुमार, देवी प्रसाद मुखर्जी आिद मौजूद थे।
शिक्षकों के साथ 24 को होगी वार्ता
धरना पर बैठे शिक्षकों को 24 सितंबर को वार्ता के लिए बुलाया गया है। वार्ता प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसमें वित्त सचिव को भी उपस्थित रहने को कहा गया है। इधर, संघ के महासचिव ने कहा कि वार्ता में अगर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।