पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Robbery In Hawda Jabalpur Shaktipunj Express

हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में 4 व्यापारियों से 12 लाख की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्रामपुर. हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में शुक्रवार की सुबह हथियारबंद लुटेरों ने चार व्यापारियों से 12 लाख रुपए लूट लिए। घटना गढ़वा रोड व गढ़वा टाउन स्टेशन के बीच घटी। लूट के शिकार व्यापारी एकराजुल, जुबेर, मुन्ना और शौकत गढ़वा जिले के नगरउंटारी के रहने वाले हैं। भुक्तभोगियों ने गढ़वा रोड जीआरपी में इस संबंध में केस दर्ज कराया है।
प्राथमिकी के अनुसार, एकराजुल से 4.50 लाख, जुबेर से 2.70 लाख, मुन्ना से 4.14 लाख व शौकत से 70 हजार रुपए नकद लूटे गए। चारों व्यापारी गुरुवार को दुर्गापुर से कोलकाता-अजमेर ट्रेन पर सवार हुए। रात एक बजे गढ़वा रोड में उतरे।
नगरउंटारी जाने के लिए यहां से शक्तिपुंज एक्सप्रेस पर सवार हुए। सुबह 3.10 बजे कोयल नदी पुल पार करते समय बोगी में कुछ लोगों ने चारों व्यापारियों से मारपीट की और 12.04 लाख रुपए लूटे। फिर चेन पुलिंग की और उतरकर भाग निकले।