पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोटरी पार्क खुलेगा कर सकेंगे बोटिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची लेक के किनारे बना रोटरी पार्क फिर खुलेगा। साथ ही लेक में बोटिंग की भी व्यवस्था होगी। पार्क में बच्चों के लिए झूले और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पार्क के बीच में बन रहा कैफेटेरिया भी लोगों को लुभाएगा। यही नहीं, लगन के समय रांची लेक की मनोरम छटा के बीच विवाह मंडप भी सजेगा और शहनाइयां भी बजेंगी। नगर निगम ने रोटरी पार्क खोलने की अनुमति चटर्जी इंटरनेशनल कंपनी को दे दी है।
मालूम हो कि पिछले तीन वर्ष से पार्क में ताला लगा था। पार्क का संचालन करने वाली कंपनी चटर्जी इंटरनेशनल द्वारा नियम का पालन नहीं करने को लेकर पार्क को सील कर दिया गया था। बाद में यह मामला कोर्ट में गया, तो निगम ने पार्क को फिर से खोलने की अनुमति दे दी।
दरअसल, कंपनी ने पार्क के अंदर निगम की अनुमति के बिना मैरेज हॉल बना लिया था और निगम का टैक्स भी नहीं चुकाया था। इसी पर निगम ने 13 मार्च 2010 को पार्क सील कर दिया था। बाद में दिनों में पार्क में बने म्यूजिकल फाउंटेन, पेड़-पौधे, बच्चों के झूले, वोट आदि असामाजिक तत्वों ने बर्बाद कर दिया। वहीं, मैरेज हॉल में लगाई गई एल्युमिनियम की बीट चोरी हो गई।
यह होगी खासियत
: पार्क के अंदर दो मंजिला कैफेटेरिया, मैरिज हॉल होगा। म्यूजिकल फाउंटेन और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
: बोटिंग के लिए दो मोटरबोट, चार पैडल और छह डबल पैडल बोट आएंगे। बच्चों के लिए झूले और इनडोर गेम की भी होगी व्यवस्था।
दो माह में खुलेगा
विवाद के निपटारे के बाद रोटरी पार्क फिर से चटर्जी इंटरनेशनल को दिया गया है। दो माह में पार्क का सौंदर्यीकरण कर उसे आम लोगों के लिए खोलने का निर्देश दिया गया है। पार्क खुलने के बाद रांची लेक में बोटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी
एसके लाल, उप प्रशासक, निगम
लगेंगे नए सामान
निगम ने तीन वर्ष तक पार्क को सील करने के बाद फिर से मुझे दिया है। पार्क के सामान चोरी हो गए। अब नए सामान लगाए जा रहे हैं। 12 बोट का ऑर्डर दे दिया गया है। म्यूजिकल फाउंटेन और झूला आदि बनाने का काम चल रहा है।॥
गौतम चटर्जी, संचालक रोटरी पार्क