(धोनी के पिता पान सिंह के साथ साक्षी धोनी)
रांची. रांची में वोटिंग के दिन काफी उत्साह देखने को मिला। झारखंड के कई बड़े चेहरे मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। इनमें नेता और गवर्नर सभी शामिल थे।
टीम इंडिया के कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और मां के साथ उनकी पत्नी साक्षी ने जेवीएम श्यामली स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किए। दिन के सवा ग्यारह बजे पान सिंह अपनी पत्नी के साथ वोटिंग की। वहीं,
महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहने के कारण वोट नहीं कर पाये।
लोक भी जीता महज तंत्र नहीं
विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के तीसरे चरण में रांची समेत आसपास के विस क्षेत्रों में लोकतंत्र के उत्सव का नजारा साफ दिखा। जब 96 साल की उमा सरावगी वोट देने के लिए पहुंचीं, तो उनके चेहरे की चमक, नई वोटर नेहा की ललक से कम न थी। चुनावी उत्सव में हर कहीं उत्साह चरम पर दिखा। वोटरों ने शारीरिक कमजोरी, बुढ़ापा और बीमारी को इसमें बाधा नहीं बनने दिया। शहर की कोई पॉश कॉलोनी हो या गांव का कोई टोला। सभी बूथों पर महिला वोटरों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। इनकी हौसलाअफजाई नए वोटर करते रहे। हालांकि, सुबह के समय वोटिंग की रफ्तार जरा कम जरूर दिखी, लेकिन सूरज के चढ़ने के साथ इसमें इजाफा होता गया। जबकि कई बूथों पर टेबल-कुर्सी आदि की आवश्यक व्यवस्था भी नहीं थी। भले एकाध मॉडल बूथों पर गुलाब की खुशबू बिखर रही हो। इसके बावजूद एक पंक्ति में कहा जा सकता है, लोक भी जीता महज तंत्र नहीं।
आगे की स्लाइड में देखिए वोटिंग के दौरान की तस्वीरें।